रांची, जनवरी 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी), में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय से संबद्ध पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों को उल्लेखनीय सफलता मिली है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में विक्टोरा इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड ने 268 विद्यार्थियों का चयन किया। इस कैंपस प्लेसमेंट में पॉलीटेक्निक कॉलेजों के सेमेस्टर-5 में अध्ययनरत और उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चयनित विद्यार्थियों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग से 154, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) से 81, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (ईईई) से 13, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) से 2, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग से 4, मेटलर्जी से 6 और अन्य शाखाओं से 8 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। विक्टोरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ए...