मधुबनी, अगस्त 6 -- मधुबनी,नगर संवाददाता। शहर के संकट मोचन मंदिर के नजदिक स्थित जेम्स फोर्ड हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र कुमार ने बताया कि वहां पर मानक के अनुरुप अस्पताल में चीजें नहीं मिली। कागजात का भी ठीक तरीके से संधारण नहीं हो रहा था। अन्य कई ऐसी त्रुटियां पाई गई जो मानक के अनुरुप नहीं था। इसी वजह से तत्काल प्रभाव से जेम्सफोर्ड अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। बतादें कि इस अस्पताल में बीतें दिनों कथित तौर खुफिया कैमरे चेंजिंग कक्ष में लगाये जाने के मामले के सामने आने के बाद डीएम के निर्देश पर एक दो सदस्यीय टीम बनाई गई। टीम में जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. गिरीन्द्र मोहन ठाकुर और जिला वैक्टर बॉर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी डॉ दयाशंकर सिंह शामिल किया गया। सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र कुमार ने ब...