नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राउज एवेन्यू स्थित विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल की अदालत में मंगलवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों ने बताया कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल जेम्स को अभी तक दोषी करार नहीं दिया गया है, इसलिए वह कोई भी छूट पाने का हकदार नहीं है। जेल अधीक्षक ने अदालत को यह भी बताया कि जेम्स की हिरासत के दौरान कोई सजा रिकार्ड में दर्ज नहीं की गई थी। कारावास के दौरान उनका आचरण संतोषजनक था। विशेष न्यायाधीश ने जेम्स की सजा में छह महीने की कटौती संबंधी याचिका के जवाब में एक रिपोर्ट भी मांगी। अदालत ने तिहाड़ जेल के महानिदेशक को जेम्स द्वारा दायर याचिका पर उनके आचरण से संबंधित रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। उस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी नोटिस जारी किया गया था। बता दें कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.