नई दिल्ली, फरवरी 6 -- दिल्ली कैपिटल्स को वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। यह लगातार चौथा सीजन है जब दिल्ली की टीम ट्रॉफी के इतना करीब पहुंचकर चूक गई हो। डीसी ने पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी के सामने 204 रनों का मुश्किल टारगेट रखा था। फाइनल जैसे बड़े मंच पर यह टारगेट और भी बड़ा लगने लगता है। हालांकि बेंगलुरु ने इस स्कोर को 2 गेंदें शेष रहते चेज कर अपने दूसरे खिताब पर कब्जा जमाया। आरसीबी इससे पहले 2024 में चैंपियन बनी थी। दिल्ली की इस हार के बाद कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स का दिल जरूर टूटा है, मगर उन्हें अपनी इस टीम पर बहुत गर्व है। यह भी पढ़ें- WPL Prize money: आरसीबी के लिए BCCI ने खोली तिजोरी, हार कर भी करोड़ों कमा गई DC मैच के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, "मुझे लगता है ...