शाहजहांपुर, मार्च 17 -- खुटार, संवाददाता। जेब से मोबाइल फोन निकाले जाने का विरोध करने पर दोस्तों ने ही युवक को पहले पीटा, इसके बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए दोस्तों ने युवक का शव खेत में फेंक और ऊपर से बाइक डाल दी, लेकिन मामला छिप नहीं सका। पुलिस ने हत्यारोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 13 मार्च की रात पुवायां थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी पन्नघाट के रहने वाले पंकज 25 वर्षीय थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर के बेला पहाड़ा में रहने वाले अंग्रेज सिंह के यहां जाने की बात कह कर घर से बाइक से गया था। जहां पर अंग्रेज सिंह व उसके साथी रामबरन ने शराब के नशे में उसे डंडों से पीट पीट कर लहू लुहान कर दिया था। उसके बाद दोनों हत्यारोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और हत्या को छुपाने के लिए गेहूं के खेत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.