मेरठ, अगस्त 13 -- हरिद्वार बहादराबाद निवासी शमीम पुत्र तसलीम ने बताया कि बीते सोमवार को वह रोडवेज बस से हापुड़ से मेरठ आ रहा था। बस जब बिजली बंबा बाईपास पहुंची तभी उसके दोस्त सलीम ने उसे बताया कि उसके पास खड़े युवक ने उसकी जेब से रुपये निकालकर बाहर खड़े अपने साथी के पास फेंक दिए है। उसने तुरंत युवक को पकड़ लिया। जेब चेक की तो उसमें से 50 हजार रुपये की गड्डी गायब थी। बस के नीचे खड़ा युवक रुपये लेकर फरार हो गया। शमीम ने साथियों संग मिलकर पकड़े गए सुमित कुमार पुत्र मुन्ना लाल निवासी ग्राम बजौट को थाना लोहियानगर पुलिस को सौंप दिया। उधर, लोहियानगर थाना प्रभारी योगेश चन्द्र का कहना हैं कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...