लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- कस्बा से ऑटो पर सवार होकर जा रहे युवक की जेब काट कर 7 हजार रुपया उच्चकों ने उड़ा दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत की पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिला शाहजहांपुर मोहल्ला रोजा रेलवे कॉलोनी निवासी मित्रहास ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह मोहम्मदी कस्बा से यात्री भरे ऑटो पर सवार होकर गुलौली रिश्तेदारी में जा रहा था। दोपहर 2 बजे करीब यूडीसीए स्कूल के पास पहुंचने पर जब में हाथ डाला तो वह सन्न रह गया। उसमें रखे 7 हजार रुपए जेब काट कर निकाल कर रफू चक्कर हो गया। जानकारी होने पर पीड़ित ने मोहम्मदी पहुंचकर कोतवाली में अज्ञात जेब कतरे के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...