बोकारो, अप्रैल 17 -- गोमिया, प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के तेनुघाट डिवीजन में 16 अप्रैल को बिजली चोरी के खिलाफ जोरदार छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत गोमिया (कथारा), बेरमो (फुसरो) और जैनामोड़ क्षेत्रों में कुल 110 स्थानों पर छापामारी की गई। इसमें कुल 25 एफआईआर दर्ज की गई, जांच के बाद कुछ अन्य मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। इस कार्रवाई में 81.25 हजार यूनिट बिजली चोरी पकड़ी गई, जिससे 6.25 लाख रुपये का मूल्यांकन किया गया। इसके अलावा 0.20 लाख रुपये की बकाया राशि भी पाई गई। इस प्रकार कुल 6.45 लाख रुपये की राशि संबंधित उपभोक्ताओं से वसूली के लिए निर्धारित की गई है। गोमिया के होसिर स्थित जीरो प्वाइंट में एक अवैध कनेक्शन के लिए सबसे ज्यादा जुर्माना करीब दो लाख अठारह हजार रुपये लगाया है। इसके अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.