नोएडा, दिसम्बर 21 -- नोएडा। सेक्टर-132 स्थित जेबीएम ग्लोबल स्कूल में रविवार को वार्षिक उत्सव आह्वान 2025-26 द ग्रैंड मस्टर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1200 से अधिक छात्रों ने एक साथ मैदान पर अनुशासित और समन्वित प्रस्तुतियां देकर एकता, साहस, सकारात्मक सोच और मजबुत मानसिकता का संदेश दिया। मुश्किल वक्त में छात्रों ने भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों व जेबीएम स्टाफ के प्रयासों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने पर्दे के पीछे से आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर भारतीय जर्सी में सजे देश के सबसे युवा एशियाई शूटिंग चैंपियन को सम्मानित किया जाना विद्यालय के लिए गर्व का पल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...