अररिया, फरवरी 7 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सिकटी थाना क्षेत्र के भिड़भिड़ी पंचायत के एक गांव से एक विवाहिता घर से जेवर व पैसा लेकर फरार हो गया है। इस मामले में विवाहिता के पति ने सिकटी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। सिकटी थाना में दिये गए आवेदन में कहा है कि उनकी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद वे किशनगंज जिले में शादी की थी। शादी का लगभग 15 वर्ष हुआ है। लेकिन कोई भी बच्चा नहीं हुआ था। राजी खुशी के साथ पत्नी के साथ रहती थी। 29 जनवरी को शाम पांच बजे शाम पत्नी घर से नगद 50 हजार रूपया लगभग 50 भरी चांदी का जेवर,सवा भरी सोने का जेवर एक मोबाइल लेकर फरार हो गई है। काफी खोजबीन करने के बाद भी मेरी पत्नी नहीं मिली है। थाना में आवेदन देरी से देने का वजह खोजबीन बताया है। पीड़ित पति का आरोप था कि गांव के हीं एक युवक उनकी पत्नी को बहला फुसला कर भ...