हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- हल्द्वानी। मुखानी में ई-रिक्शा में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पांच हजार से अधिक की धनराशि को बरामद की है। रामड़ी जसुवा, मुखानी निवासी लीलाधर सनवाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 18 सितंबर को वह नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल से घर की ओर आ रहे थे। मुखानी चौराहे से वह ई-रिक्शा में बैठे। कुछ दूर पहुंचते ही एक सवारी ने वाहन को रोका और बीच की सीट पर बैठने की जिद की। लीलाधर का आरोप है कि इस दौरान शातिर ने उनकी जेब से बीस हजार रुपये निकाल लिए और थूकने का बहाना बनाकर उतर गया। कुछ दूर जाते ही उन्होंने अपनी जेब को चेक किया तो 20 हजार रुपये गायब मिले। एसओ मुखानी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि आरटीओ रोड से आरोपी नजरुद्दीन निवासी मुंडिया पिस्तौर, बाजपुर यूएस नगर को गिरफ्तार कर लिया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.