नई दिल्ली, मार्च 23 -- जेफ बेजोस अमेजन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक है। पूर्व टीवी पत्रकार और लेखिका लॉरेन संचेज के साथ लंबे समय से वह रिलेशनशिप में हैं। अब खबर है कि यह प्रेमी जोड़ा शादी के बंधन में बंधने वाला है। इसके लिए वेडिंग इनविटेशन भेजे जा रहे हैं। पेज सिक्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह बताया गया है। इसके अनुसार, शादी समारोह इस गर्मी में इटली के वेनिस में होगा। शादी की तारीख अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। रिपोर्ट की मानें तो इनकी शादी के लिए 'कोरू' इटली के समुद्री तट के पास लंगर डालेगी। कोरू एक शानदार और मॉडर्न नौका है, जिसे पानी पर तैरता महल भी कहते हैं। इस यॉट को 2023 में नीदरलैंड की एक शिपयार्ड कंपनी ने बनवाया था। यह भी पढ़ें- गाजा पर हमले, भगाने के लिए निदेशालय का गठन; ट्रंप को खुश करने में जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.