नई दिल्ली, फरवरी 13 -- विपक्षी सांसदों ने एप्सटीन फाइल से जुड़े मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एएनआई से बातचीत में कहा, 'स्पष्ट रूप से हरदीप सिंह पूरी के इस्तीफे की मांग कांग्रेस पार्टी कर रही है। इस व्यक्ति को 1 सेकंड के लिए अपने पद पर बने रहने का हक नहीं है। नैतिक अधिकार कतई नहीं है। पिछले 48 घंटों में हरदीप पुरी ने केवल झूठ बोला।' उन्होंने सवाल किया कि डिजिटल इंडिया लॉन्च होने से पहले एप्सटीन से हरदीप बात क्यों कर रहे थे? उस वक्त तो हरदीप कुछ नहीं थे। वह एक रिटायर्ड डिप्लोमैट थे। हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने शुक्रवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन के मकर द्वार के निकट एकत्रित होकर प्रदर्शन क...