बुलंदशहर, जनवरी 31 -- जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर में फेयर वैल पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्रा संध्या मिस फेयरवेल व छात्र मोहित मिस्टर फेयरवेल चुने गये। प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय में वर्ष 2025-26 में कक्षा 12 के विद्यार्थियों की फेयर वैल पार्टी का आयोजित की, जिसमें कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्रों का तिलक लगाकर, फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकों सांस्कृतिक, मंच पर रैंप वॉक, गीत नृत्य आदि कार्यक्रम आयोजित किए।विद्यालय की फेयरवेल के चुनाव में कक्षा 12 की संध्या वार्ष्णेय मिस फेयरवेल तथा मोहित यादव को मिस्टर फेयरवेल के रूप में चुना गया। मोस्ट क्रियेटिव अरूंधति घटक, स्पोर्ट्स स्टार धृतिका, मोस्ट पंक्चुअल शान वीर सिंह, सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्रा के रूप में अरू क...