जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- आवेदन को स्वीकृति प्रदान करने के लिए विभाग को अनुशंसा पत्र भेजने का निर्णय जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में 18 मार्च 1974 से 21 मार्च 1977 तक प्रजातंत्र के अस्तित्व को बचाने एवं जनता में मौलिक अधिकारों संगक्षण के लिए चलाये आंदोलन में भाग लेने वाले व्यक्तियों को सम्मान पेंशन के लिए जिले में नामित त्रिसदस्यीय समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जेपी सेनानी सम्मान योजना के तहत 210 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसपर गहन समीक्षा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया कि जेपी सेनानी सम्मान पेंशन योजना के लिए प्राप्त 210 आवेद...