गोपालगंज, फरवरी 9 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड के खोरमपुर गांव में सोमवार को जेपी सेनानी व जदयू के संस्थापक सदस्य रहे स्व. अमरकांत पांडेय की 12 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। जिसमें उनके पुत्र सह जदयू जिला प्रवक्ता अभय पांडेय सहित अन्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर राजद जिला उपाध्यक्ष पिंटू पांडेय,आनंद मोहन मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्र, मुकुन सिंह, डॉ. प्रिंस कुमार, हरेंद्र मिश्रा, श्रीभगवान शर्मा, बादल दुबे, चंचल दुबे, संतोष दास, अवतार सिंह, मुन्ना पांडेय, उमेश्वर पांडेय, एआर रहमान पप्पू, अंकेश पाठक, टिंकू पांडेय, सुनिल सिंह, रविश कुमार सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...