छपरा, दिसम्बर 15 -- पटना से सोनपुर लौटने के दौरान टेम्पो में कार के धक्का मार देने हुआ हादसा मृतक ऑटो चालक सोनपुर थाने की दुधैला पंचायत का था निवासी सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर -दीघा के बीच गंगा नदी पर निर्मित जेपी सेतु के पाया संख्या 14 के समीप सोमवार को पटना से सोनपुर की ओर आ रही एक सीएनजी ऑटो में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से पटना की ओर जा रही एक कार के धक्का मार देने से ऑटो चालक बुरी तरह जख्मी हो गया और घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार चालक वाहन के साथ फरार हो गया। इस घटना में ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक ऑटो चालक लगभग 31 वर्षीय अविनाश कुमार सोनपुर थाने की दुधैला पंचायत के वार्ड संख्या 11 भिन्नीक टोला निवासी बच्चू राय का पुत्र बताया गया है। घटना स्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। थोड़ी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.