पटना, जनवरी 1 -- नववर्ष के पहले दिन दीघा थाना की पुलिस ने जेपी सेतु गोलंबर के पास वाहन जांच के दौरान नशे में धुत सात लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही दीघा हाट में नशे की हालत में हो-हल्ला कर रहे एक व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर पीरबहोर थाना क्षेत्र में थाना के समीप बुधवार की रात नशे में धुत एक युवक सड़क पर हंगामा गाली-गलौज करते पकड़ा गया। उसकी पहचान फैयाज आलम, पिता हबीब पहलवान जामुन गली निवासी के रूप में हुई है। वहीं, गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के चितकोहरा गोलंबर पर गुरुवार को नशे में धुत एक व्यक्ति राहगीरों के साथ गाली-गलौज करते पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...