ग्रेटर नोएडा, जनवरी 13 -- ग्रेटर नोएडा में जेपी इंफ्राटेक में फंसे करीब 6 हजार खरीदारों को जल्द ही फ्लैट पर कब्जा मिलेगा। सुरक्षा कंपनी ने जेपी विशटाउन के करीब 63 टावर का निर्माण पूरा कर लिया है, जिनमें से 31 टावर के 3135 फ्लैटों के ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) मिल चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा ग्रुप ने जून 2024 में जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड की जेपी विशटाउन परियोजना को संभाला था। उस वक्त परियोजना के सिर्फ 62 टावरों में निर्माण कार्य चल रहा था, जिनमें 6200 खरीदार जुड़े थे, लेकिन 97 टावर में काम या तो पूरी तरह बंद थे या कभी शुरू ही नहीं हुआ था।10 परियोजनाओं में करीब 20 हजार से अधिक खरीदार फंसे जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड की 10 परियोजनाओं में करीब 20 हजार से अधिक खरीदार फंसे हैं। कंपनी के अनुसार हैंडओवर के 10 महीने के भीतर यानी अप्रैल 2025 तक...