छपरा, फरवरी 20 -- छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय की पीएच.डी. कोर्सवर्क परीक्षा (पी ए टी-2023) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा सभी विषयों को एक ही समूह ग्रुप-ए में शामिल किया गया है। निर्धारित तिथि के अनुसार, परीक्षा 10 मार्च को आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक तथा दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। परीक्षा का केंद्र विश्वविद्यालय परिसर स्थित मल्टी पर्पस एग्जामिनेशन हॉल तय किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा और मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अनुचित साधनों का प्रयोग या सामूहिक गड़बड़ी पाए जाने पर परीक्षा रद्द की जाएगी। नियंत्रक परीक्षा डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारिय...