छपरा, जनवरी 6 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) द्वितीय सेमेस्टर (सीबीसीएस सत्र 2023-25) की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सीसी-5 की परीक्षा ली गई, जो दोनों पालियों में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने के पहले दिन परीक्षा नियंत्रक प्रो अशोक कुमार मिश्र ने छपरा स्थित मल्टीपरपज परीक्षा भवन सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्राधीक्षकों और परीक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षों में बैठने की व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, प्रश्नपत्र वितरण और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की। 12 तक चलेगी परीक्षा पीजी द्वितीय सेमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.