छपरा, मई 30 -- छपरा,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2025-29 (शैक्षणिक वर्ष 2025-26) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे।विश्वविद्यालय के छात्र-कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना में बताया गया है कि पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित थी। लेकिन बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के आलोक में यह तिथि बढ़ाई गई है। चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (सीबीसीएस आधारित) में नामांकन के लिए इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।यह जानकारी पीआरओ ने दी। छात्र-कल्याण अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राणा विक्रम सिंह ने बताया कि यह निर्णय कुलपति के आदेशानुसार लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.