छपरा, दिसम्बर 24 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने स्नातक (टीडीसी) पार्ट-थ्री स्पेशल परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह परीक्षा 17 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक प्रथम पाली और दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक द्वितीय पाली में होंगी। परीक्षा को चार समूहों-ग्रुप ए, बी, सी और डी-में विभाजित किया गया है। ग्रुप ए की परीक्षा 17, 20, 27 और 29 जनवरी को, जबकि ग्रुप सी की परीक्षा 19, 22, 28 और 30 जनवरी को प्रथम पाली में होगी। वहीं ग्रुप बी और डी की परीक्षाएं क्रमशः 19, 21, 27, 29 जनवरी एवं 20, 22, 28, 30 जनवरी...