छपरा, अप्रैल 11 -- छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक तृतीय खण्ड (सत्र 2021-24) की परीक्षा 2024 व तृतीय खण्ड (सत्र 2022-25) की परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा प्रपत्र और शुल्क जमा करने की तिथियों की घोषणा की गई है। परीक्षा प्रपत्र व निर्धारित शुल्क (Rs.990) संबंधित महाविद्यालय में 17 अप्रैल से 26 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे। महाविद्यालयों द्वारा समेकित सूची व पेन ड्राइव के साथ परीक्षा प्रपत्र 28 अप्रैल तक विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में जमा करना अनिवार्य होगा।छात्रों को परीक्षा प्रपत्र के साथ पंजीयन प्रमाणपत्र, अंक पत्र, प्रवेश पत्र आदि की अभिप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करनी होगी। शुल्क जमा की प्रक्रिया सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जेपीयू शाखा के परीक्षा खाते में आरटीजीएस अथवा नकद के माध्यम से की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.