बुलंदशहर, जनवरी 31 -- क्षेत्र के ग्राम चांदपुर स्थित जेपी विद्या मंदिर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय प्रबंधन द्वारा शैक्षणिक सत्र के दौरान अकादमिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना एवं उनमें प्रतिभा निखारने की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र (सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर) एवं विशिष्ट अतिथि आचार्य प्रशांत डिमरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। नृत्य, गायन, नाट्य प्रस्तुति एवं देशभक्ति गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया...