देहरादून, फरवरी 8 -- फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में रविवार को कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जेपी यादव ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गोगी ने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है और अब उम्मीद से कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने नवनियुक्त सदस्यों से जनता की आवाज बनने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, सुनील जायसवाल, अनक पाल, बचन सिंह वर्मा, प्रेम नारायण, राजीव गौड़ और अरविंद सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.