गया, जनवरी 24 -- आमस के वाजिदपुर खेल मैदान में चल रहे जेपी भाई क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को आमस के सिहूली व शेरघाटी टीम के बीच खेला जाएगा। आयोजक कुंदन कुमार ने बताया कि समाजसेवी पवन किशोर, रामाधार सिंह व प्रखंड प्रमुख लड्डन खान खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे। आयोजन से जुड़े युवा शनिवार देर शाम तक पिच व ग्राउंड को बनाने व सजाने में जुटे रहे। फाइनल मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...