चंदौली, नवम्बर 24 -- पीडीडीयू नगर। पाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष जेपी पाल धनकर ने कहा कि जब मुख्यमंत्री जीरो टोलरेंस की बात करते हैं तो आज छठवें दिन रोहिताश पाल के हत्यारे की अबतक पता क्यों नहीं चला। हमारे समाज के साथ पूरे प्रदेश में लगातार अन्याय किया जा रहा है अभी यही बात दूसरे के यहां हुई होती तो अब तक बुलडोजर चला दिया जाता लेकिन आज छठवां दिन होने के बावजूद अभी तक हत्यारों का पता न लगाना काफी निंदनीय है। अगर अविलंब नहीं पता लगाया गया तो कल पूरे प्रदेश को बंद कराऊंगा। पीड़ित परिवार को न्याय मिलने पर आंदोलन किया जाएगा। सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली सरकार हमारे समाज के साथ लगातार उपेक्षित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.