लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- समाज कल्याण व जनजाति विभाग उत्तर प्रदेश से चलाए जा रहे जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन स्कूलों से दिए जा रहे हैं। 20 फरवरी तक आवेदन लेकर भरकर जम किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया की जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय साहिबगंज रेहरिया, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालक विद्यालय छाउछ, बेलापुरसुवा और बालिका विद्यालय चंदन चौकी में भी प्रवेश की परीक्षा 15 मार्च को स्वकेंद्र पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश व सीटों को लेकर संबंधित विद्यालय से जानकारी की जा सकती है। कक्षा 11 में मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.