दरभंगा, फरवरी 18 -- दरभंगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने फोन कर उनकी माताजी के निधन पर सांत्वना दी। कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने भी आवास पर पहुंचकर सांत्वना दी। दिनारा के विधायक आलोक सिंह, शाहपुर विधायक राकेश ओझा, अगिआंव विधायक महेश पासवान, विधान पार्षद राजीव कुमार, सहरसा मेयर बेन प्रिया, भागलपुर विधायक रोहित पांडेय, गया के पूर्व सांसद रामजी मांझी, पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान, रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिंह, पूर्णिया महापौर पल्लवी गुप्ता, बाल श्रम आयोग के उपाध्यक्ष आनंद सिंह, पालीगंज की पूर्व विधायक डॉ. उषा विद्यार्थी, बिक्रम के पूर्व विधायक अजीत शर्मा आदि भी पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...