नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- नई दिल्ली, ‌व. सं.। क्रिसमस पर ईसाई समुदाय की संस्था माउ नागा क्रिश्चियन फैलोशिप की ओर से सिविल लाइंस स्थित चर्च में समारोह का आयोजन हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ देश भर के ईसाई समुदाय को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नड्डा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता टोम वाडाककन सहित कई लोग शामिल हुए। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां और स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाओं को उत्तर पूर्व के राज्यों में जमीनी स्तर पर लागू करने और जन-जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...