नोएडा, फरवरी 21 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने जेपी ग्रींस प्राइवेट लिमिटेड और 10 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित का आरोप है कि जेपी ने खरीदे गए भूखंड में तय शर्तों को पूरा नहीं किया और कंपनी के ही लोगों ने भूखंड पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर धमकी दी गई और निर्माण कार्य नहीं कराने दिया। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा फेज-2 में रहने वाले सत्येंद्र नारायण द्विवेदी ने वर्ष 2020 में ग्रेटर नोएडा के स्पोट्र्स विला में जेपी ग्रींस से 1470 वर्गमीटर का एक भूखंड खरीदा था। कंपनी ने आवंटन पत्र जारी कर भूखंड का बैनामा करा दिया था। कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व में निर्धा...