छपरा, अक्टूबर 10 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि।संपूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक जेपी को नमन करने शनिवार को देश के उपराष्ट्रपति सिताब दियारा पहुंचेंगे। दिल्ली से हवाई मार्ग से पटना पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से उप राष्ट्रपति सिताबदियारा पहुंचेंगे। उप राष्ट्रपति के सारण आगमन को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज है। करीब 45 मिनट के उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के स्तर पर फुलप्रूफ योजना बनाई गई है। सिताबदियारा का निरीक्षण डीएम अमन समीर व सीनियर एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने किया। संबंधित तैयारी को समय सीमा के भीतर पूरा करने पर भी बल दिया। उप राष्ट्रपति के निजी सचिव से मिले पत्र के आलोक में जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मिनट टू मिनट कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गयी है। उप राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.