भागलपुर, अगस्त 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जेपी कॉलेज, नारायणपुर में बुधवार को प्रेमचन्द पर गोष्ठी और तीन दिवसीय पुस्तक मेले की शुरुआत हुई। कॉलेज में पहली बार आयोजित पुस्तक मेला आठ अगस्त तक चलेगा। मेले के आयोजन का संयोजन हिन्दी विभाग की ओर से किया जा रहा है। भागलपुर के दिनकर पुस्तकालय की ओर से यह मेला लगाया गया है। इस मौके पर उद्घाटन करते हुए डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि साहित्य की महान विभूति प्रेमचन्द का जीवन कठिन संघर्ष और अभाव के बीच व्यतीत हुआ। इन्होंने उर्दू एवं हिंदी में समान रूप से लिखा। डॉ. शैलेंद्र कुमार ने मुंशी प्रेमचंद की कहानी 'नमक का दारोगा को याद करते हुए कहा कि धन बल और ईमानदारी का द्वंद्व हमारे समय का भी सच है। डॉ. रंजीत कुमार राय ने कहा कि प्रेमचंद भारत के गौरव हैं। डॉ. मनीष ने प्रेमचंद की रचनाओं में राष्ट्रीयता की...