पटना, मई 20 -- जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सारण के सिताब दियारा से राज्यव्यापी 'बिहार बदलाव यात्रा' की शुरुआत की। इस दौरान उन्होने जेपी के पैतृक घर का दौरा भी किया। लेकिन घर की जर्जर हालत और बिजली नहीं होने पर नीतीश सरकार पर हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा कि जो खुद को जेपी का चेला (अनुयायी) होने का दावा करते हैं, बीते 35 साल से बिहार में राज कर रहे हैं, वो एसी में है, और यहां जेपी के घर में बिजली नहीं है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है? पीके ने कहा कि पता चला है कि करीब 4 लाख का बिजली का बिल बकाया है, जो राज्य सरकार ने जमा नहीं किया है। जिसके चलते बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें पता लगा है कि जेपी के गांव के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.