रांची, जून 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बुधवार को संविधान हत्या दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद किया। प्रदेश कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। सिंह ने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले से इंदिरा गांधी की सांसद के रूप में सदस्यता समाप्त हो चुकी थी। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था। लेकिन, इंदिरा गांधी ने न सिर्फ न्यायालय के आदेश की अवमानना की, बल्कि देश के संविधान को ही कुचल डाला। कर्मवीर सिंह ने कहा कि 25 जून को दिल्ली के रामलीला मैदान में देश भर से जुटे लाखों लोकतंत्र सेनानियों को संबोधित करते हुए जेपी ने आह्वान किया था कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। लेकिन, आधी रात को देश में एक काले अध्याय की शुरुआत हुई। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.