भभुआ, फरवरी 5 -- अतिक्रमण, ठेले, अव्यवस्थित यातायात से हालात बदतर, प्रशासनिक सख्ती की मांग परीक्षा के समय चौराहों पर बढ़ जाता है जाम, लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के जेपी चौक, पटेल चौक और बिजली कॉलोनी के आसपास लगने वाला रोजाना जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है। सड़क किनारे लगे ठेले और फुटपाथी दुकानों ने मुख्य मार्ग को संकरा कर दिया है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ठेला चालकों के बीच सड़क की ओर बढ़कर दुकान लगाने की खुली प्रतिस्पर्धा चल रही है और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रोड जाम का सबसे बड़ा कारण ई रिक्शा है। वह अपने स्टैंड के बजाय जहां-तहां खड़ा कर यात्रियों को बैठाने व उतारने का काम करते है। इन दिनों इंटरमीडिएट परीक्षा के चलते दबाव और बढ़ गया है। परीक्षा छूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.