नोएडा, फरवरी 13 -- -पिछले महीने जेपी इंफ्राटेक संभाल रही कंपनी सुरक्षा पर ईडी ने कराई थी एफआईआर ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेपी इंफ्राटेक के खरीदारों और प्रतिनिधियों को समन भेजे हैं। कुछ खरीदारों से ईडी परियोजना से संबंधित सवाल जवाब कर चुकी है, जबकि कुछ अन्य खरीदारों को अलग-अलग दिनों में तलब किया गया है। पिछले माह दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सुरक्षा रियल्टी लिमिटेड और लक्षद्वीप इन्वेस्टमेंट्स एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि जयप्रकाश इंफ्राटेक लिमिटेड (जिल) के समाधान (रिजॉल्यूशन) प्लान को लागू करने में आरोपियों ने धोखाधड़ी, साजिश और विश्वासघात किया। इसमें आईपीसी की धारा-406 (आपराधिक विश्वासघा...