रांची, मार्च 1 -- रांची। जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले के चार्जशीटेड रांची के एसी राम नारायण सिंह, एडीएम विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक समेत सात आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर सीबीआई कोर्ट में तीन मार्च को सुनवाई होगी। आरोपियों ने अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए पिछले दिनों याचिका दाखिल की है। मामले में उक्त दो के साथ पूनम कच्छप, विजय बहादुर सिंह, अनिल कुमार यादव, डॉ. समरिता कुमारी एवं विजय प्रसाद सिंह ने याचिका दाखिल की है। मामले में अब तक अदालत ने 11 आरोपियों को अग्रिम राहत देने से इनकार किया है। बता दें कि सीबीआई कोर्ट ने 16 जनवरी को 47भ्रष्ट अफसरों समेत 74 लोगों के खिलाफ संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.