रांची, मार्च 4 -- रांची। जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा भर्ती घोटाले के चार्जशीटेड आरोपी जमशेदपुर के डीआरडीए के निदेशक संतोष कुमार गर्ग समेत 7 आरोपियों की अग्रिम जमानत देने से अदालत ने इनकार किया है। आरोपियों की ओर से दाखिल याचिका को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने सुनवाई पश्चात खारिज कर दिया है। अदालत ने पिछले दिनों याचिकाकर्ता संतोष कुमार गर्ग, अनंत कुमार, ज्योति कुमारी झा, सुषमा नीलम सोरेंग, सीमा सिंह और कामेश्वर नारायण की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पश्चात आदेश सुरक्षित रख लिया था। वहीं रांची नगर निगम के पूर्व अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन समेत अलका कुमारी, परमेश्वर मुंडा, मोहन लाल मरांडी और जितेंद्र मुंडा की याचिका पर अदालत अपना आदेश 5 मार्च को सुनाएगी। सभी आरोपियों की याचिका पर पिछले दिनों सुनवाई पश्चात आदेश सुरक्षित रख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.