दुमका, जुलाई 27 -- दुमका। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-2023 में 337वां रैंक प्राप्त कर चयनित हुई बबीता कुमारी ने शनिवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा से शिष्टाचार भेंट की। आदिम जनजातीय समुदाय से आने वाली बबीता कुमारी दुमका प्रखंड के आसनसोल पंचायत की रहने वाली हैं। इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है। उपायुक्त ने कहा कि बबीता की सफलता विशेष रूप से आदिवासी एवं वंचित समुदायों से आने वाले युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है। यह सिद्ध करता है कि निरंतर परिश्रम, समर्पण और संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। बबीता कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और कठिन मेहनत को देते हुए कहा कि वे प्रशासनिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.