रांची, मई 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम में आरक्षण के उल्लंघन का और परीक्षाफल में मनमानी करने का आरोप लगाया है। रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि जेपीएससी की ओर से 11 माह बाद 20 मई को 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षाफल प्रकाशन किया गया। परीक्षाफल प्रकाशन के बाद विवाद उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि परिणाम में एसटी, एससी, ओबीसी आरक्षण से छेड़छाड़ की गई है। इसमें नियम का उल्लंघन किया गया है। नियम में मुख्य परीक्षाफल से इंटरव्यू के लिए चयनित सूची में विज्ञापन के प्रावधान के अनुसार अनारक्षित कुल सीट की 2.5 गुना सूची तैयार की जानी थी। अंतिम अभ्यर्थी का प्राप्त अंक अनारक्षित श्रेणी का कट ऑफ मार्क्स होगा और कट ऑफ मार्क्स से ज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.