रांची, फरवरी 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो ने रविवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर जेपीएससी संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन 1/2026) में उम्र गणना की तिथि में संशोधन का आग्रह किया। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान विज्ञापन में अधिकतम उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 निर्धारित है, जबकि पिछली परीक्षा (2023) में यह तिथि 1 अगस्त 2017 थी। गणना के इस 9 वर्षीय अंतराल के कारण झारखंड के लाखों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। डॉ. महतो ने छात्र हित में पूर्व की भांति आयु सीमा में छूट देने हेतु आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...