मधुबनी, जनवरी 15 -- झंझारपुर। स्थानीय ललित कर्पूरी स्टेडियम में खेले जा रहे झंझारपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) के रोमांचक मुकाबले में मधुबनी सदर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया है। गुरुवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में मधुबनी सदर ने बेनीपट्टी को 7 विकेट के बड़े अंतर से पराजित किया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के नायक विजय कुमार मंडल रहे, जिन्हें उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का बेनीपट्टी का निर्णय आत्मघाती साबित हुआ। मधुबनी सदर के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अनुशासित गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। बेनीपट्टी की पूरी टीम मधुबनी सदर के धारदार आक्रमण के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 83 रनों पर सिमट गई। बेनीपट्टी की ओर से स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.