गया, जनवरी 8 -- गया जी प्रमंडल के पश्चिमी अनुमंडल में गुरुवार को नये युग के जेन-जेड ग्रामीण डाक सेवकों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वरीय डाक अधीक्षक अंशुमान ने की। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के ग्रामीण डाक सेवक, विशेषकर जेन-जेड पीढ़ी से आने वाले शाखा डाकपाल, डाक विभाग में सकारात्मक बदलाव के प्रतीक हैं। वरीय डाक अधीक्षक ने कहा कि जेन-जेड शाखा डाकपाल तकनीक में दक्ष होते हैं और डिजिटल नवाचार को सहजता से अपनाते हैं। पेपरलेस लेन-देन, मोबाइल ऐप, डिजिटल भुगतान और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं को अपनाकर वे डाक सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बना सकते हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वे ग्रामीण उपभोक्ताओं को डाक विभाग की योजनाओं और सेवाओं से बेहतर तरीके से जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि नई ...