चक्रधरपुर, फरवरी 11 -- चक्रधरपुर। गोपीनाथपुर पंचायत के ग्राम जेनासाई में मंगलवार को मुखिया सेलाय मुंडा तथा पंचायत समिति सदस्य भगवान दास ने नया ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। इस संबंध में मुखिया सेलाय मुंडा ने बताया कि काफी दिनों से जेनासाई गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा हुआ था। ग्रामीणों के आवेदन पर सांसद जोबा माझी को मामले की जानकारी दी गई। सांसद की पहल पर गांव में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। वहीं ट्रांसफॉर्मर उद्घाटन के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई जिससे ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। मौके पर मुख्य रूप से मंजूरा गाराई, मदन पूर्ति, रमेश गोप, त्रिनाथ सामड समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...