नई दिल्ली, मई 3 -- चार्टर्ड अकाउंटेंट की शीर्ष इकाई आईसीएआई संकटग्रस्त जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड और ब्लूस्मार्ट मोबिलिटी के वित्तीय विवरणों की समीक्षा छह महीने में पूरी कर सकती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बता दें कि आईसीएआई का वित्तीय रिपोर्टिंग समीक्षा बोर्ड (एफआरआरबी) वित्त वर्ष 2023-24 के लिए दोनों कंपनियों के वित्तीय विवरणों की समीक्षा कर रहा है। यदि वित्तीय विवरणों में गंभीर अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो मामले को विस्तृत जांच के लिए आईसीएआई के अनुशासन निदेशक को तथा संबंधित नियामक निकायों को भी भेजा जाएगा।क्या है मामला जेनसोल इंजीनियरिंग कथित रूप से फंड की हेराफेरी और कामकाज संबंधी खामियों के लिए नियामक जांच के दायरे में आ गई है। बाजार नियामक सेबी ने पिछले हफ्ते कंपनी के प्रवर्तकों अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी को विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.