भागलपुर, अप्रैल 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता थियोसॉफिकल लॉज के सचिव जेता सिंह ने तीन लोगों पर धमकी देने और हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाकर इशाकचक थाना में केस दर्ज कराया है। उन्होंने थियोसॉफिकल लॉज के डिफाल्टर किराएदार कैफी जुबैर, शक्तिमान स्टोर के संचालक राजकुमार पंडित और मिथिलेश मिश्रा पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि मिथिलेश मिश्रा ने उनके सहायक अश्विनी कुमार के नंबर पर कॉल कर उनके में बारे गलत बातें कही और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसके तुरंत बाद उसी नंबर से मुझे कॉल कर जुलूस में शामिल होने को निमंत्रण दिया। उनका कहना है कि कॉल करने वाले मिथिलेश ने धमकी देने वाले कॉल में कैफ, राजकुमार का नाम स्पष्ट रूप से लिया है। मिथिलेश अपना छद्म नाम बीसू मंडल बता रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.