मेरठ, जनवरी 29 -- मोहकमपुर स्थित आईआईए भवन में बुधवार को एमएसएमई के लिए जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट जेड योजना को लेकर मंथन बैठक हुई। मुख्य अतिथि शरद दत्त, उप सलाहकार एनडीआईई डिवीजन क्यूसीआई तथा अंकुर त्यागी, सहायक सलाहकार एनडीआईई डिवीजन क्यूसीआई उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों एमएसएमई के लिए विशेष रूप से तैयार एक दिवसीय गुणवत्ता प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य उद्यमियों को जेड मानक अपनाने के लिए सक्षम बनाना रहा, जिससे वे अपनी गुणवत्ता प्रणालियों, परिचालन दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत कर सकें। गोल्ड और सिल्वर जेड प्रमाण पत्र से मिलने वाले लाभों तथा जेड प्रमाणन के अंतर्गत उपलब्ध सरकारी सब्सिडी पर विस्तार से चर्चा की। आईआईए के चेयरमैन अंकित सिंघल ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेड प्...