मिर्जापुर, नवम्बर 14 -- मिर्जापुर, संवाददाता l विंध्याचल मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक उदय भान ने शुक्रवार को सुबह सवा दस बजे मिर्जापुर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरिक्षण किया l निरीक्षकण के दौरान कर्यालय 16 कर्मचारियों में चार अनुपस्थित रहे l हालांकि जेडी के औचक निरीक्षकण की सूचना पर हांफते हुए तीन लिपिक पहुंच गए, लेकिन एक लिपिक अनुपस्थित रहा l जबकि एक लिपिक किसी सरकारी कार्य से बाहर गया था l लेटलतिफ आए तीनों लिपिकों को माफीनामा लिखवाने के बाद छोड़ दिया गया l जेडी ने सभी कर्मचारियों से अपने-अपने पटल का कार्य समय से पुरा करने की सख्त हिदायत दी l जिला विद्यालय निरीक्षक मया राम से अन्य काम-काज के बारे में जानकारी प्राप्त की l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.